केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नक्सलियों से युद्ध में महारत रखने वाले अपने ‘कोबरा’ कमांडो बल में महिला कर्मियों को शामिल करने जा रही है. नक्सलियों से लोहा लेने के लिए 34 महिला कमांडो को ट्रेनिंग दी जा रही है. जल्द ही उन्हें रेड कॉरिडोर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल किया जायेगा. नक्सलियों के खात्मे के अभियान में पहली बार ‘लेडी कोबरा कमांडो’ शामिल होगी.
...