प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर बिहार में नीतीश सरकार ने अनोखे अंदाज में पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने की योजना बनाई है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राज्य भर में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाए.
...