⚡सीएम मोहन माझी ने रखी 471 ग्राम पंचायत भवनों की आधारशिला, 48,693 परिवारों को मिला 'अंत्योदय गृह योजना' का लाभ
By IANS
ओडिशा में ग्रामीण विकास और सुशासन को नई दिशा देने की दिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण मझी ने रविवार को बड़ा कदम उठाया. उन्होंने राज्य में 471 नए ग्राम पंचायत कार्यालयों की आधारशिला रखी, जो ग्रामीण जनता के लिए सेवा के नए मंदिर के रूप में काम करेंगे.