⚡महाराष्ट्र के वसई में क्लोरीन गैस लीकेज से हड़कंप, एक की मौत
By Vandana Semwal
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई पश्चिम के दिवान मान इलाके में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वसई-विरार नगर निगम (VVMC) के पानी के टैंक में इस्तेमाल होने वाले क्लोरीन सिलेंडर से अचानक जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया.