⚡मुंहबोले दादा ने 16 साल की पोती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद राज खुलने पर हुआ गिरफ्तार
By Nizamuddin Shaikh
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बलौदा बाजार में एक 58 वर्षीय शख्स को 16 वर्षीय पोती के साथ रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स पीड़िता का दूर का रिश्तेदार लगता है. उसने मौके का फायदा उठाकर नाबालिक लड़की को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया.