देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHCs) में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कथित तौर पर कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त हो रही है. अधिकारी के अनुसार, फ्रंटलाइन वर्कर्स की परिभाषा में अब रेस्तरां, ऑटो- टैक्सी ड्राइवर, हाउस हेल्प, कुक, अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी और मॉल में काम करने वालों को शामिल किया गया है.
...