सुल्ली डील मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पिछली बार जब सुल्ली डील ऐप सामने आया था, तब अज्ञात लोगों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी. हालांकि इसके पीछे के दोषियों को कभी गिरफ्तार नहीं किया गया. सुल्ली और बुल्ली बाई जैसे नाम मुस्लिम महिलाओं के लिए एक अपमानित करने वाले नामों के तौर पर हैं.
...