⚡कर्जत में बैल ने चलती स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; VIDEO वायरल
By Nizamuddin Shaikh
मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के कर्जत में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है. सड़क पर घूम रहे एक आवारा बैल ने अचानक एक चलती स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.