बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा तेज हो गई है. बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने दावा किया है कि वह राज्य की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. पार्टी के नेता रामजी गौतम ने शुक्रवार को बताया कि लगभग 100 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी.
...