सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा (Indu Malhotra) की अध्यक्षता वाली समिति ने जनवरी में पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के काफिले में सुरक्षा खामियों की जांच करने के लिए सिफारिश की थी कि 'ब्लू बुक' के आवधिक संशोधन के लिए एक निगरानी समिति होनी चाहिए। उन्होंने पीएम के काफिले की सुरक्षा के संबंध में कदम नहीं उठाने के लिए फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को आरोपित किया.
...