⚡सांताक्रूज़ के बिलाबोंग हाईस्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप के बेच परिसर को खाली कराया गया
By Nizamuddin Shaikh
मुंबई के सांताक्रूज़ स्थित बिलाबोंग हाई स्कूल को सोमवार को ईमेल के माध्यम से बम धमाके की धमकी मिली, जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया.