⚡कानपुर एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप, पकड़ा गया आरोपी
By Vandana Semwal
शुक्रवार दोपहर को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर एक बम धमाके की सूचना से हड़कंप मच गया. लेकिन कुछ ही घंटों में यह पता चल गया कि यह सिर्फ एक फर्जी कॉल थी. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से आरोपी को दोपहर 3 बजे तक पकड़ लिया गया.