समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी ने मुंबई महानगर पालिका चुनाव में सपा के अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके महाराष्ट्र की सियासत को गरमा दिया है. एनसीपी-शरद गुट के नेताओं का कहना है कि यह घोषणा सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए है. बीएमसी चुनावों को लेकर चर्चा होगी, तब निर्णय लिया जाएगा.
...