इजरायली दूतावास के बाहर बीते शुक्रवार को हुई बम धमाके की जिम्मेदारी जैश-उल हिंद नाम की संगठन ने ली है. संगठन ने दावा किया है कि उसने ही इजरायली दूतावास के बाहर धमाका करवाया है. वहीं इस घटना के बाद सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की टीम काफी सक्रिय हो गई है और वह उस टेलीग्राम अकाउंट की जांच कर रही है जिसमें से यह वायरल स्क्रीनशॉट भेजा गया है.
...