देश के कई राज्यों में प्रवासी पक्षियों, जंगली एवं देशी कौवों और पोल्ट्री में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर सरकार अलर्ट हो गई है. केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में बर्ड फ्लू के कई मामले सामने आ चुके है. गुरुवार को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर मृत कौवे मिले हैं, जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है.
...