छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है. लालखदान के पास हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गई. इस दौरान यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में मृतकों की संख्या 4 से बढ़कर 11 हो गई है. 20 यात्री घायल हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई.
...