बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. हर तरफ चुनावी रैलियां हो रही हैं. इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं. ताजा मामला उनके एक जनसभा से जुड़ा हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई. इस घटना ने सियासी हलकों में विवाद खड़ा कर दिया है.
...