⚡Bihar Shocker: आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
By IANS
बिहार के भोजपुर जिला में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. लोगों ने प्रेमी को प्रेमिका से मिलते पकड़ लिया और उसको लाठी, डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. घटना कृष्णागढ़ थाना के सोहरा गांव की बताई जा रही है.