प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है. पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है. चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, एनडीए को चुना है.
...