कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि राज्य में महागठबंधन के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और बिहार की जनता ने फैसला किया है कि अगली सरकार महागठबंधन की होगी. आईएएनएस से बातचीत में इमरान प्रतापगढ़ी ने एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन ने मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री पद के लिए मुकेश सहनी को उम्मीदवार घोषित किया है.
...