⚡बिहार विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का राजभवन मार्च, तेजस्वी ने कहा, 'सदन पर सत्ता पक्ष का कब्जा' (लीड-1)
By IANS
बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सियासत जारी है. बिहार विधानसभा में भी शनिवार को राज्य में अवैध शराब बिक्री के मुद्दे पर राजद सहित विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया. विपक्ष राज्य के मंत्री रामसूरत राय के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया.