बिहार में चुनावी सरगर्मियां अब बढ़ गई हैं. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को जहां पटना में महिला संवाद किया और मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित किया, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज बिहार पहुंचे और बिहार के भाजपा के नेताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठकें की. गृह मंत्री अमित शाह शाम को पटना पहुंचे और सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय गए.
...