बिहार के दरभंगा जिले में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दरभंगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में मौजूद अलंकार ज्वेलर्स में हथियारबंद लुटेरों ने 14 किलोग्राम सोना और 2 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया है. सोने की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
...