⚡बिहार : टहलने निकली महिलाओं को अज्ञात वाहन ने कुचला, 4 की मौत
By IANS
बिहार के भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने टहलने निकली चार महिलाओं के कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर फरार हो गया.