बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों की मौत का सिलसिला जारी है. हालांकि बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में अब मरीजों की संख्या कम हुई है, लेकिन महामारी तेजी से ग्रामीण इलाकों में अपना पैर पसार रही है. ग्रामीण इलाकों में मरीज सही इलाज, ऑक्सीजन, दवा के अभाव से दम तोड़ रहे है. सूबे के कई ऐसे गांव है जहां बीते कुछ हफ्तों में कोविड-19 जैसे लक्षणों वाले दर्जनों लोगों की जान गई है.
...