⚡Bhopal: पीपुल्स यूनिवर्सिटी में बम की धमकी से मचा हड़कंप, संदिग्ध ईमेल में 'सायनाइड बम' और सुसाइड अटैक का जिक्र (Watch Video)
By Anita Ram
भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी में गुरुवार को एक धमकी भरे ईमेल ने दहशत फैला दी. ईमेल में यूनिवर्सिटी परिसर में सायनाइड गैस से लैस आईईडी (IED) प्लांट करने का दावा किया गया, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने घंटों तलाशी अभियान चलाया.