कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को उपद्रवियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन में उपद्रवियों के घरों पर आज तड़के व्यापक छापेमारी की. पुलिसकर्मियों की टीम ने कामाक्षीपाल्या (Kamakshipalya) और ब्यादरहल्ली (Byadarahalli) इलाके में सुबह पांच बजे पहुंची. बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन के डीसीपी ने बताया कि रेड के दौरान 105 घरों की तलाशी ली गई और 76 लोगों हिरासत में लिया गया.
...