⚡एडिटर्स गिल्ड ने भारत में बीबीसी के दफ्तरों में आईटी के छापे पर जताई चिंता, गुजरात हिंसा पर बनी डॉक्यूमेंट्री का किया जिक्र
By IANS
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने मंगलवार को बीबीसी इंडिया के कार्यालयों में आयकर (आई-टी) सर्वे पर चिंता व्जताई. एडिटर्स गिल्ड ने कहा, यह सर्वे अल्पसंख्यकों की मौजूदा स्थिति और गुजरात में 2002 की हिंसा पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज के बाद आया है.