गणेश जाधव ने यह भी कहा कि विदिप के निधन से पूरा परिवार बहुत दुखी है. उनकी सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वह हमारे पूरे परिवार को एक साथ रखते थे. वे सिर्फ हमारे घर वालों को ही नहीं, बल्कि हमारे सभी रिश्तेदारों को भी एक रखते थे. वह किसी को भी पराया नहीं समझते थे. उन्होंने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती एक परिवार के तौर पर साथ रहना है. उनके बिना रहना हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा.
...