उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार देर रात बिशुनपुर कस्बे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर की अर्टिगा कार आमने-सामने भिड़ गए.
...