भारत भर में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सभी बैंक आज शनिवार, 6 जून 2026 को अपने नियमित कार्य समय के अनुसार पूरी तरह खुले रहेंगे। चूंकि यह जून महीने का पहला शनिवार है, इसलिए बैंकिंग नियमों के तहत आज सामान्य कामकाज का दिन है. रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार, देश के सभी बैंक केवल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। ऐसे में ग्राहक बिना किसी व्यवधान के शाखाओं में जाकर अपने वित्तीय लेनदेन पूरे कर सकते हैं.
...