⚡पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर हुई हिंसा के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन करेगा बजरंग दल
By Bhasha
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को घोषणा की कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देश के कुछ हिस्सों में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता इस सप्ताह देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे.