यूपी के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है. एक बार फिर से लोगों के मन में निर्भया केस की यादें ताजा हो गईं. लोगों की अब मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी ने गुरुवार को पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी यूपी पुलिस की पुलिस की भूमिका से नाराज नजर आई. लेकीन इसी बीच उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया. जिसके बाद मामाल तूल पकड़ने लगा है. दरअसल उन्होंने कहा कि किसी महिला को शाम को इस तरह अकेले नहीं जाना चाहिए था. उसके साथ कोई लड़का भी होता तो ऐसा नहीं होता.
...