सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे दिल्ली के 'बाबा का ढाबा' के मालिक कांता प्रसाद ने आत्महत्या की कोशिश की है. हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में लोकप्रिय भोजनालाय ‘बाबा का ढाबा’ चलाने वाले बुजुर्ग कांता प्रसाद को बीती रात बेहोशी की हालत में अस्पताल में एडमिट करवाया गया था.
...