⚡असम में सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा, वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी
By Siddharth Raghuvanshi
असम में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी-नीत एनडीए और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही है.