अरुणाचल प्रदेश में पूर्व विधायक (MLA) की बहू तेची मीना लिशी (Techi Meena Lishi) की हत्या मामले में दो और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले इस हत्याकांड में पुलिस ने तेची मीना लिशी के पति समेत चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. मीना लिशी की जब हत्या की गई तो वो गर्भवती थी. अब तक पुलिस ने इस हत्याकांड में 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इस हत्याकांड के पीछे मीना लिशी के पति का हाथ सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक मीना के पति रोनी लिशी ने इस हत्या के लिए 10 लाख रूपये दिए थे और मर्डर को हादसे में तब्दील करने की पूरी प्लानिंग कर चुका था. रोनी लिशी ने यह हत्या अपनी प्रेमिका के चक्कर में कराया था.
...