सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिये कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं. श्रीनगर पहुंचने पर सेना प्रमुख ने सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी (Lt Gen YK Joshi) एवं चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे के साथ घाटी के आंतरिक क्षेत्रों में स्थित सेना की युनिट्स और फॉर्मेशन्स का दौरा किया.
...