कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी लेकिन इस दौरान हिंसा की घटनाएं कई जगह हो गई. जिसके बाद इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया हर जगह से सामने आयी है. दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर कई एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है. इसी बीच किसानों के समर्थन में समाजसेवी अन्ना हजारे उतर आए हैं. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा है कि 30 जनवरी से वे आमरण अनशन पर बैठने जा रहे हैं.
...