महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीते दिनों से कोरोना वायरस (Coronavirus) के केस में रफ्तार दिख रही है. जिसे लेकर अब राज्य सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है. इसी कड़ी में दिल्ली-NCR,राजस्थान, गुजरात, गोवा से आने वाले यात्रियों के लिए महाराष्ट्र की सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmuh) ने भी बयान जारी कर कहा है कि दिवाली के बाद से कोरोना फैलने के चांसेज़ बढ़े हैं. जिसके मद्देनजर अब सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से जो भी लोग रेल, फ्लाइट या सड़क मार्ग से आ रहे हैं उन्हें RT PCR टेस्ट अनिवार्य हॉग. उन्होंने कहा कि जब तक वो तीन दिन पहले की टेस्ट रिपोर्ट नहीं बताते उन्हें राज्य में एंट्री नहीं मिलेगी.
...