देशभर में गणेश चतुर्थी पर गणेश उत्सव की धूम है. इस अवसर पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस मुंबई के ‘लालबाग चा राजा’ के दर्शन करने पहुंचीं. इस साल लालबाग सार्वजनिक उत्सव मंडल ने बताया कि गणेश गली के राजा की 22 फीट ऊंची मूर्ति तमिलनाडु के रामेश्वरम की पौराणिक कथा से प्रेरित है दर्शन करने के बाद अमृता फडणवीस ने आईएएनएस से कहा, "आज बहुत खुशी हो रही है कि बप्पा का आगमन हो चुका है.
...