हिंदी के प्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल (Manglesh Dabral) का बुधवार शाम को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में इलाज के दौरान निधन हो गया. मंगलेश डबराल COVID-19 और निमोनिया से संक्रमित थे. जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. पहले मंगलेश डबराल को गाजियाबाद के वसुंधरा के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. लेकिन वहां पर उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ने लगी. जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक मंगलेश डबराल का निधन दिल का दौरान पड़ने से हुआ. बुधवार शाम के वक्त कवि मंगलेश डबराल 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.
...