विमान में सवार लोगों के परिजन अस्पताल के बाहर परेशान हाल खड़े हैं. एक महिला ने बताया, "मेरी बहन लंदन जा रही थी. उसकी फ्लाइट दोपहर 1:10 पर थी. लेकिन अब हमें बताया गया है कि उसका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया." ऐसी कई कहानियां अस्पताल के बाहर सुनाई दे रही हैं.
...