आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन और बकाया राशि को लेकर वित्तीय विशेषज्ञों ने प्रारंभिक अनुमान जारी कर दिए हैं. यदि नया वेतनमान 1 जनवरी 2026 से पूर्वव्यापी रूप से लागू होता है, तो पे-मैट्रिक्स के 'लेवल 3'में आने वाले कर्मचारियों को बंपर एरियर मिल सकता है. 2.00 से लेकर 2.57 तक के विभिन्न संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर जानें कि बेसिक सैलरी में कितनी वृद्धि होगी और 20 महीने के कल्पित विलंब के अनुसार कर्मचारियों के खाते में कितना एरियर आ सकता है.
...