⚡मुंबई के नरीमन प्वाइंट समेत 80 प्रतिशत हिस्सा 2050 तक हो जाएगा जलमग्न : बीएमसी आयुक्त
By Bhasha
मुंबई महा नगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शहर के लिए एक भयावह भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि 2050 तक, कारोबारी जिले नरीमन प्वाइंट और राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ सहित दक्षिण मुंबई का एक बड़ा हिस्सा समुद्र तल बढ़ने के कारण पानी के नीचे चला जाएगा।