कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच भारतीय रेलवे के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. रेल मंत्रालय ने नाइट ड्यूटी अलाउंस (Night Duty Allowance) को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत भारतीय रेलवे ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को एक पत्र लिखा है, जिसमें केंद्र सरकार से उन कर्मचारियों को दिए जाने वाले नाइट ड्यूटी भत्ते की वसूली को रोकने के लिए कहा गया है जो नाइट ड्यूटी भत्ता नियमों में फिट बैठने में विफल थे.
...