⚡भारतीय रेल के 7 जांबाजों को जीवन रक्षा पदकों से किया जाएगा सम्मानित
By IANS
राष्ट्रपति ने भारतीय रेलवे सुरक्षा बल के सात जांबाज कर्मियों को साल 2021 श्रृंखला के जीवन रक्षा पदकों से सम्मानित करने को मंजूरी दी है. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) 'मिशन जीवन रक्षा' के अंतर्गत एक मिशन की तरह लोगों के जीवन की रक्षा करता आया है.