⚡बिहार, उप्र के मानसिक रूप से कमजोर 58 लोग पंजाब में बंधुआ मजदूर के तौर पर मिले: गृह मंत्रालय
By Bhasha
केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को सूचित किया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के मानसिक रूप से कमजोर 58 लोग राज्य के सीमावर्ती जिलों में बंधुआ मजदूरों के रूप में काम करते पाये गये और इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए राज्य को उचित कार्रवाई करनी चाहिए.