⚡मिजोरम में कोविड-19 के 226 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 18,624 हुई
By Bhasha
मिजोरम में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 226 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,624 हो गई. एक अधिकारी ने इस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतक संख्या 86 हो गयी है.