⚡महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रक पलटने से 16 मजदूरों की मौत
By Dinesh Dubey
महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव (Jalgaon) जिले में सोमवार को एक ट्रक के पलट जाने से 16 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक मजदूर है. पुलिस ने कहा कि पांच मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है.