जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई. केंद्र शासित प्रदेश में पिछले पांच दिनों में भूकंप के झटकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई.एनसीएस ने कहा कि भूकंप शनिवार सुबह 4.32 बजे आया, जिसका अक्षांश 32.87 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.46 डिग्री पूर्व था.
...